कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर दामोदर नदी में की भारी संख्या में श्रद्धालु स्नान कर पूजाअर्चना
On the occasion of Kartik Purnima, a large number of devotees took bath in Damodar river and offered prayers.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
धनबाद। धनबाद जिला के तेलमाचो स्थित दामोदर नदी एवं कतरास के कतरी नदी में हजारों हजार की संख्या में कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर स्नान कर पूजा अर्चना की आपको बताते चले की दामोदर नदी एवं कतरास स्थित के कतरी नदी में सुबह 3:00 से ही श्रद्धालुओं का जुटना आरंभ हो गया था लोग अपने परिवार के साथ वहां पहुंचे और स्नान किया स्नान करने के बाद दैविक स्थल पर पूजा अर्चना की बाद में कमेटी द्वारा खिचड़ी महाभोग का भी आनंद लिया इन जगहों के अलावे कतरास सूर्य मंदिर कतरी नदी , राज, बाघमारा पटकी के अलावा अन्य स्थानों में भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी गई वहीं में नहाने आए तेल माचो स्थित दामोदर नदी में पांच युवक डूब गए जिसे कुछ ग्रामीणों ने अपने जान से खेल कर बचाया जिसमें तीन युवकों को ठीक ठ।क कर घर भेज दिया गया वहीं दो युवकों की स्थिति गंभीर बनी हुई है।



