गोड्डा

पथरगामा पंचायत समिति की बैठक में अनुपस्थित पदाधिकारियों से मांगा गया स्पष्टीकरण

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
पथरगामा। प्रखंड कार्यालय सभागार में पंचायत समिति की मासिक बैठक प्रखंड प्रमुख अवधेश साह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में पंचायत समिति सदस्यों ने विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा की और कई मुद्दों पर सवाल उठाए।
बैठक के दौरान सदस्यों ने पथरगामा थाना के अवर निरीक्षक पंकज कुमार से आवेदन रिसीविंग नहीं दिए जाने का मामला उठाया। इस पर अवर निरीक्षक ने कहा कि इस विषय पर विचार कर उचित निर्णय लिया जाएगा। बाल विकास परियोजना पदाधिकारी द्वारा सरकार की सुकन्या समृद्धि योजना, सावित्रीबाई फुले योजना, मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना तथा विधवा पुनर्विवाह योजना के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि इन योजनाओं का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं के सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है।
बैठक में कई विभागों के पदाधिकारी अनुपस्थित पाए गए, जिस पर प्रखंड प्रमुख ने कड़ा रुख अपनाते हुए संबंधित अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा। मौके पर अवर निरीक्षक पंकज कुमार, प्रभारी पंचायती राज पदाधिकारी सपना कुमारी, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी अजय कुमार जायसवाल, बीटीएम पवन कुमार कापरी, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी हरि प्रसाद ठाकुर, कनीय अभियंता पवन कुमार व श्रीकांत कुमार, विभागीय कर्मी एवं पंचायत समिति सदस्य मुकेश कुमार महतो, रोशन मेहरा, सुबोध यादव, भूदेव पंडित, मनोज हांसदा आदि उपस्थित थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button