छिंदवाड़ा

जिले में राष्ट्रीय एकता दिवस पर रन फॉर यूनिटी का हुआ भव्य आयोजन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो l

 

छिंदवाड़ा : सांसद साहू ने दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ/31 अक्टूबर 2025/ सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में आज 31 अक्टूबर 2025 को राष्ट्रीय एकता दिवस पूरे देशभर में मनाया गया। इस अवसर पर छिंदवाड़ा पुलिस द्वारा जिला मुख्यालय स्थित पुलिस परेड ग्राउंड में एकता दौड़ रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में छिंदवाड़ा सांसद विवेक बंटी साहू उपस्थित थे। सांसद साहू ने सभी उपस्थित जनों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई और हरी झंडी दिखाकर एकता दौड़ का शुभारंभ किया। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय एकता के शिल्पकार थे, जिनके अद्वितीय प्रयासों से भारत एक सशक्त और अखंड राष्ट्र के रूप में स्थापित हुआ। उन्होंने कहा कि आज पूरा देश उनके योगदान को नमन कर रहा है। एकता दिवस के ये कार्यक्रम प्रत्येक नागरिक में देशभक्ति, एकजुटता और संगठन की भावना को और सुदृढ़ करते हैं।उन्होंने कहा कि “हम सबके संगठित प्रयासों से भारत को दुनिया का सर्वश्रेष्ठ राष्ट्र बनाना है, यही प्रेरणा हमें सरदार पटेल के आदर्शों और आज के इस एकता दिवस से प्राप्त होती है। इस अवसर पर उप पुलिस महानिरीक्षक राकेश सिंह, कलेक्टर हरेंद्र नारायन, पुलिस अधीक्षक अजय पाण्डेय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशीष खरे, सीएसपी अजय राणा, डीएसपी रामेश्वर चौबे, रक्षित निरीक्षक आशीष तिवारी, यातायात प्रभारी राकेश तिवारी, सहित पुलिस विभाग के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे। साथ ही अन्य जनप्रतिनिधि भी कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button