लखनऊ

उत्तर प्रदेश में ड्रग तस्करी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

335 करोड़ का मादक पदार्थ जब्त, 7 तस्कर गिरफ्तार

लखनऊ : उत्तर प्रदेश पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ सख्त अभियान तेज कर दिया है। आईजी कानून-व्यवस्था एल आर कुमार ने शुक्रवार को लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर नई आपराधिक कानूनों की लागू स्थिति, ड्रग नियंत्रण में हासिल उपलब्धियों और रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम की सफलता पर विस्तृत जानकारी दी। तीन नए आपराधिक कानून पूर्ण रूप से लागू आईजी कुमार ने बताया कि प्रदेश में तीन नए आपराधिक कानून पूरी तरह लागू हो चुके हैं। आम जनता को इन कानूनों की जानकारी देने के लिए व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।

गाजीपुर में 7 ड्रग तस्कर गिरफ्तार
एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (NTF) ने गाजीपुर में बड़ी कार्रवाई करते हुए 7 अवैध मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार किया। ये तस्कर ओडिशा से मादक पदार्थ मंगवाकर उत्तर प्रदेश में तस्करी करते थे। NTF की उपलब्धियां: 335 करोड़ का ड्रग्स जब्त 6 विशेष NTF थाने गठित। अब तक 335 मुकदमे दर्ज। 335 करोड़ रुपये मूल्य का मादक पदार्थ जब्त। 99 संपत्तियों की जब्ती पूरी। ड्रग डिस्पोजल कमिटी गठित, बड़ी मात्रा में नष्टिकरण। स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता अभियान निरंतर। “ड्रग्स के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई जा रही है।” – आईजी एल आर कुमार रन फॉर यूनिटी: 40-50 लाख लोगों की भागीदारी राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर कई जनपदों में ‘रन फॉर यूनिटी’ का आयोजन हुआ। इसमें लगभग 40 से 50 लाख लोगों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम पूर्णतः शांतिपूर्ण और सुरक्षित रहा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button