अमरोहा
विज्ञान कृषि केंद्र गजरौला में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती एकता दिवस के रूप में मनाई गई

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा/गजरौला:- विज्ञान कृषि केंद्र, गजरौला के सभागार में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150वीं जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर केंद्र की प्रभारी अधिकारी डॉ. ए. के. मिश्र ने सभी वैज्ञानिकों, स्टाफ, कृषकों एवं कृषक महिलाओं को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई।डॉ. मिश्र ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल ने अपने अदम्य साहस, दूरदर्शिता और नेतृत्व क्षमता के बल पर राष्ट्र निर्माण में अमूल्य योगदान दिया। उन्होंने कहा कि हमें उनके जीवन से प्रेरणा लेकर देश की एकता, अखंडता और प्रगति के लिए कार्य करते रहना चाहिए।
इस अवसर पर केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. शीशपाल सिंह, अमित तोमर, डॉ. सतपाल सिंह, डॉ. प्राची पटेल और रविंद्र पाल सिंह सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।वहीं कृषक वर्ग से जयवीर सिंह, करतार सिंह, बृजपाल समेत अन्य किसान भाई भी कार्यक्रम में शामिल हुए।कार्यक्रम के अंत में सभी ने राष्ट्र की एकता और अखंडता की रक्षा के लिए संकल्प लिया।



