बरेली
पांव पांव चलो, गांव चलो अभियान के तहत बरेली में मुस्लिम समाज के बीच भीम आर्मी की मजबूत दस्तक

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली : तहसील सदर के ग्राम करेली में वसीर जफर फौजी एवं हर्ष मसीह के नेतृत्व में भीम आर्मी की नुक्कड़ सभा सफलतापूर्वक संपन्न हुई। इस सभा में सैकड़ों की संख्या में मुस्लिम समाज के लोग उपस्थित रहे।
सभा के दौरान वक्ताओं ने देश में बढ़ती सरकारी तानाशाही पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि अब वक्त भाजपा को हराने या जिताने की राजनीति से आगे बढ़ने का है। अब हमें अपने बच्चों के भविष्य और अपने हक-अधिकारों की लड़ाई पर ध्यान देना होगा। प्रदेश महासचिव एडवोकेट विकास बाबू ने कहा अब हमें दल छोड़कर सोच बदलने पर काम करना होगा। जब तक सोच नहीं बदलेगी, समाज नहीं बदलेगा। कार्यक्रम में राष्ट्रीय कैडर बोर्ड सदस्य प्रताप सिंह एडवोकेट, जिला अध्यक्ष सुशील कुमार गौतम, जिला उपाध्यक्ष साकिब मेवाती, तथा मंडल प्रचारक असलम मसूरी विशेष रूप से उपस्थित रहे।



