बरेली
बरेली: वाल्मीकि समाज ने सपा जिलाध्यक्ष का किया स्वागत

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली। समाजवादी पार्टी द्वारा बरेली के जिलाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मिलने के बाद से शुभलेश यादव को बधाई देने वालों का सिलसिला लगातार जारी है। इसी क्रम में ताराचंद्र वाल्मीकि सेवा समिति के सदस्यों ने आज उनके आवास पर पहुंचकर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
कार्यक्रम के दौरान समिति की ओर से शुभलेश यादव को शॉल ओढ़ाकर एवं चित्र भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अरविन्द आनंद वाल्मीकि (पूर्व जिला सचिव) ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।
स्वागत समारोह में उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की। इस मौके पर अरविन्द आनंद, अनुज एडवोकेट, अनूप कुमार, मुकेश सक्सेना सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।




