बागपत

18 नवंबर को एकता की राह पर कदम बढ़ाएगा बागपत

सरदार@150 यूनिटी मार्च की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दिए निर्देश

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

बागपत : युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार की इकाई माय भारत केंद्र बागपत द्वारा जिला स्तरीय सरदार@150 यूनिटी मार्च का आयोजन होने जा रहा है, जिसमें जिले के कोने-कोने से युवा हाथों में तिरंगा लिए राष्ट्रीय एकता, समरसता और जन-जागरण का संदेश लेकर आगे बढ़ेंगे।

गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अस्मिता लाल ने यूनिटी मार्च की तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण बैठक की। उन्होंने यात्रा मार्ग, सुरक्षा, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, मीडिया समन्वय एवं विभिन्न युवा संगठनों की सक्रिय भागीदारी पर विस्तृत चर्चा की। इस अवसर पर यूनिटी मार्च का आधिकारिक पोस्टर भी जारी किया गया।

माय भारत केंद्र बागपत के जिला युवा अधिकारी डॉ योगेश कुमार ने बताया कि जिला स्तरीय सरदार@150 यूनिटी मार्च का आयोजन 18 नवंबर को होगा। यह यात्रा भगौट गांव से शुरू होकर रटौल तक और फिर खैला मोड होते हुए बड़ागांव स्थित त्रिलोक तीर्थ धाम जैन मंदिर पर समाप्त होगी जिसकी कुल दूरी 08 किमी होगी। इस दौरान यात्रा के मार्ग पर विभिन्न स्थानों पर पदयात्रियों का पुष्पवर्षा के साथ स्वागत कर उत्साह बढ़ाया जाएगा।

मार्ग में पड़ने वाले गांवों एवं प्रमुख स्थलों पर आकर्षक कार्यक्रम आयोजित होंगे जो एकता का संदेश देंगे।। पदयात्रा के प्रतिभागी युवा सरदार पटेल को श्रद्धांजलि देंगे और आत्मनिर्भर भारत बनाने में हरसंभव योगदान की शपथ लेंगे। इस जिला स्तरीय सरदार@150 यूनिटी मार्च के आयोजन से पूर्व जन जागरूकता हेतु स्कूल, कॉलेज आदि में प्री इवेंट गतिविधियां आयोजित होगी जिसमें निबंध, वाद विवाद, विचार संगोष्ठी, नुक्कड़ नाटक जैसे कार्यक्रम शामिल है। वहीं युवा नशा मुक्त भारत की शपथ भी लेंगे।

वहीं भारत सरकार के माय भारत पोर्टल पर ऑनलाइन प्रतियोगिताएं भी शुरू हो गई है जिसका शुभारम्भ केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री मनसुख मंडाविया ने किया। इसके तहत ऑनलाइन पोर्टल पर सोशल मीडिया रील, निबंध लेखन, सरदार@150 यग लीडर्स जैसे कार्यक्रम है जिसके तहत 150 विजेताओं को केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया के संग राष्ट्रीय स्तर की पदयात्रा में शामिल होने का आमंत्रण मिलेगा जिसका आयोजन गुजरात में होगा एवं समापन सरदार पटेल के स्टेच्यू ऑफ यूनिटी पर होगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button