मेरठ

नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

मेरठ। थाना जानी क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

घटना 5 जुलाई को हुई, जब 17 वर्ष 2 माह की नाबालिग लड़की को बहरामपुर मोरना निवासी अभिषेक पिता बलवीर सिंह बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। पीड़िता के परिजनों ने थाना जानी में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज किया और उपनिरीक्षक सुजीत कुमार के नेतृत्व में जांच शुरू की। आरोपी को उसी दिन धौलड़ी मोड़, रघुनाथपुर के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। पीड़िता को भी सकुशल बरामद कर लिया गया। पीड़िता के बयान और साक्ष्यों के आधार पर मामले में पॉक्सो एक्ट की धाराएं भी जोड़ी गईं। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण और काउंसलिंग के बाद उसे परिजनों को सौंपा जाएगा। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button