गोड्डा
जिला स्तरीय स्टीयरिंग सह मॉनिटरिंग समिति की समीक्षा बैठक कर दिए आवश्यक निर्देश

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गोड्डा। समाहरणालय स्थित सभागार में उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी अंजली यादव की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग से सबंधित जिला स्तरीय मॉनिटरिंग समिति की समीक्षा बैठक आहूत की गई। इस दौरान उपायुक्त ने मध्याह्न भोजन योजना एवं स्टीयरिंग समिति से जुड़े विभिन्न कार्यों की बिंदुवार समीक्षा करते हुए जिला, प्रखंड एवं पंचायत स्तर पर शिक्षा व्यवस्था को बेहतर और सुदृढ़ करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया। इसके अलावा बैठक के दौरान उपायुक्त के द्वारा स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति को बेहतर बनाने की दिशा में बेहतर तरीके से कार्य करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया। आगे उन्होंने जिला स्तरीय मॉनिटरिंग कमिटि की बैठक में मुख्य रूप से विद्यालयों में मध्याह्न भोजन वितरण की स्थिति, बच्चों के स्वास्थ्य जांच, रसोई सेड, विद्यालयों में खाद्यान्न की प्रत्येक माह ससमय उपलब्धता, विद्यालयों में पोषण वाटिका (किचन गार्डन) की स्थिति के अलावा विद्यालयों में कार्यरत रसोईया सहित एवं स्कूलों में रसोईयों की आवश्यकता की बिन्दुआर समीक्षा करते हुए संबंधित विभाग के अधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा-निर्देश दिया। बैठक में उप विकास आयुक्त दीपक कुमार दूबे, जिला शिक्षा पदाधिकारी मिथिला टुडू, जिला शिक्षा अधीक्षक दुपक कुमार, जिला आपूर्ति पदाधिकारी अविनाश कुमार, नगर प्रशासक सह जिला जनसंपर्क पदाधिकारी अरविंद प्रसाद अग्रवाल, सभी प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी समेत शिक्षा विभाग के कर्मी मौजूद थे।



