
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मुरादाबाद। मूंढापांडे थाना क्षेत्र के दौलारी मंझरा गांव के जंगल में गोवंश के अवशेष बरामद हुए। इस घटना के बाद विश्व हिंदू महासंघ भारत के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचकर पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की ।
फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच की और नमूने एकत्र किए
सूचना मिलने पर एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह, सीओ हाईवे राजेश कुमार और थाना प्रभारी मोहित कुमार चौधरी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच की और नमूने एकत्र किए। विश्व हिंदू महासंघ भारत के जिला अध्यक्ष ठाकुर मोनू सिंह ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि इलाके में आए दिन संदिग्ध गतिविधियाँ होती हैं और पुलिस कार्रवाई में सुस्ती दिखाती है। सीओ हाईवे राजेश कुमार ने बताया कि इस मामले में रिपोर्ट दर्ज की जा रही है और आगे की जांच जारी है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।



