सिंधी समाज में आक्रोश, भगवान झूलेलाल पर आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में रणनीति तय
12 नवम्बर को जिला कलेक्टर को देगे ज्ञापन

खैरथल : जोहार पार्टी छत्तीसगढ़ के नेता अमित बघेल द्वारा सिंधी समाज के इष्ट देव भगवान झूलेलाल के प्रति की गई आपत्तिजनक एवं अमर्यादित टिप्पणी को लेकर सिंधी समाज में गहरा आक्रोश व्याप्त है। इसी के विरोध में शुक्रवार शाम सिंधी समाज की आपात बैठक आनंद नगर कॉलोनी स्थित झूलेलाल मंदिर में आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता पूज्य सिंधी पंचायत खैरथल अध्यक्ष मुखी मनोहरलाल रोघा ने की। इस अवसर पर पूज्य सिंधी पंचायत अलवर जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश रोघा,मुखी वासदेव दासवानी, मुखी अशोक महलवानी, मुखी संत चेलाराम रोघा, मुखी लालचंद भगत, समाजसेवी पंकज रोघा,महामंत्री गिरधारीलाल ज्ञानानी, व्यवस्थापक अर्जुनदास बाबानी, महेश आडतानी, विजय बच्चानी,अर्जुनदास असरानी,जाजन मुलानी, राजकुमार दादवानी, श्याम मांघनानी, प्रताप कटहरा, धीरज गुरनानी, तुलसीदास भूरानी, तीर्थदास रोचवानी, टीकमदास चंदवानी सहित बड़ी संख्या में समाजबंधु उपस्थित रहे। बैठक में अमित बघेल की कड़ी निंदा करते हुए समाज की एकता और सम्मान की रक्षा हेतु आगे की रणनीति बनाई गई। निर्णय लिया गया कि बुधवार, 12 नवम्बर को सुबह 11 बजे झूलेलाल मंदिर से सैकड़ों सिंधी समाजबंधु भगवान झूलेलाल के जयकारों के साथ शांतिपूर्ण जुलूस निकालकर जिला कलेक्टर को मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ के नाम ज्ञापन सौंपेंगे, जिसमें अमित बघेल की तत्काल गिरफ्तारी व भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने हेतु सख्त कार्रवाई की मांग की जाएगी। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि सिंधी समाज अपने आराध्य देवता के अपमान को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं करेगा और समाज को एकजुट होकर सम्मान की रक्षा के लिए आगे आना होगा।

