बरेली

दो दिवसीय इंटर स्कूल वॉलीबॉल प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ   

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो

  बरेली ,रिठौरा। खंडेलवाल कालेज परिसर में दो दिवसीय वाॅलीवाल प्रतियोगिता का शुक्रवार को शुभारंभ हो गया।बरेली जनपद से लगभग 18 स्कूल की टीम में इस प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगी।
 प्रतियोगिता के शुभारंभ समारोह में कॉलेज के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ.विनय खंडेलवाल महानिदेशक डॉ अमरेश कुमार प्राचार्य डॉ.आर.के सिंह एवं प्रशासनिक अधिकारी आरके चतुर्वेदी सर ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करके मैच को शुरू किया। प्रतियोगिता का पहला मैच सी.जी.एल इंटरनेशनल स्कूल बनाम जी. के.सिटी के बीच हुआ जिसमें जी. के सिटी ने सी.जी.एल को हराकर अगले राउंड में प्रवेश किया दूसरा मैच सीक्रेट हार्ट टी.पी नगर और आर्मी पब्लिक के बीच हुआ जिसमें सेक्रेड हार्ट टी.पी नगर ने आर्मी पब्लिक को हराकर अगले राउंड मे प्रवेश किया तीसरा मैच हमारा सीक्रेट हार्ट नैनीताल रोड वर्सेस जी.के सिटी के बीच हुआ। जिसमें सीक्रेट हार्ट ने इस मैच को जीत लिया चौथा मैच पुलिस मॉडर्न स्कूल नकटिया वर्सेस राधा माधव पब्लिक के बीच हुआ जिसमें नकटिया ने इस मैच को जीत लिया। पांचवां मैच स्काईलार्क वर्सेस विद्या वर्ल्ड के बीच हुआ जिसमें विद्या बढ़ाने इसका इलाज को हराकर अगले राउंड में प्रवेश किया इस प्रतियोगिता में के सेमी फाइनल और फाइनल मैच शनिवार को खेले जाएंगे और यह प्रतियोगिता अभिनव सिंह (क्रीड़ाधिकारी) की देखरेख में चल रही हैं ।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button