गोड्डा

भाजपा समर्थित प्रत्याशी अनिल साह ने किया जनसंपर्क अभियान तेज

समर्थन में घर-घर पहुंच रहे समर्थक

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
गोड्डा नगर परिषद चुनाव के मतदान प्रक्रिया जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, चुनावी सरगर्मी चरम पर पहुंचता जा रही है। इसी क्रम में गोड्डा नगर परिषद अध्यक्ष पद के भाजपा समर्थित प्रत्याशी अनिल साह के समर्थन में महिला शक्ति ने व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया है। नगर के विभिन्न वार्डों में महिलाओं की टोली घर-घर पहुंचकर मतदाताओं से संवाद कर रही है और अनिल साह को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील कर रही है। सुबह से ही महिला कार्यकर्ताओं का समूह पारंपरिक परिधान में सुसज्जित होकर गलियों में सक्रिय नजर आया। टोली बनाकर महिलाओं ने घरों के दरवाजे खटखटाए, बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया और युवाओं से विकास के नाम पर मतदान करने का आग्रह किया। कई स्थानों पर छोटी-छोटी बैठक कर स्थानीय समस्याओं पर खुलकर चर्चा की गई। इस दौरान शहर के साकेतपुरी मोहल्ले में प्रत्याशी अनिल साह बड़े बुजुर्गों वृद्ध का पैर छू-कर हाथ जोड़कर वार्डवासियों को प्रणाम करते हुए देखा गया है। उन्होंने वार्डवासियों के समक्ष अपनी बातों को रखने का काम किया है।
विकास और पारदर्शिता पर जोर
अभियान में शामिल महिलाओं ने कहा कि नगर की मूलभूत समस्याएं-सड़क, नाली, स्वच्छता, पेयजल, स्ट्रीट लाइट, स्वास्थ्य सुविधा और महिला सुरक्षा-अब प्राथमिकता बन चुकी हैं। उनका कहना है कि अनिल साह के नेतृत्व में नगर परिषद को नई दिशा मिलेगी और विकास कार्यों में पारदर्शिता लाई जाएगी। महिला प्रतिनिधियों ने इसे पूरे क्षेत्र के भविष्य का चुनाव बताते हुए कहा, “हमें ऐसा नेतृत्व चाहिए जो सबकी सुने, सबको साथ लेकर चले और हर वार्ड के विकास को समान महत्व दे।
हर वर्ग तक पहुंचने की रणनीति
अभियान की विशेषता यह रही कि महिलाओं ने केवल समर्थकों तक सीमित न रहकर हर वर्ग से संवाद किया। पहली बार मतदान करने वाले युवाओं, गृहिणियों, व्यापारियों और वरिष्ठ नागरिकों से अलग-अलग समूह बनाकर बातचीत की गई। भावनात्मक अपील करते हुए महिलाओं ने कहा कि मजबूत और ईमानदार नेतृत्व ही नगर की तस्वीर बदल सकता है।
जनसमर्थन का उत्साह
जनसंपर्क के दौरान कई स्थानों पर स्थानीय लोगों ने महिलाओं का स्वागत किया और अपनी समस्याएं साझा कीं। कई मतदाताओं ने विकास के मुद्दे पर मतदान करने की बात कही। महिला कार्यकर्ताओं का कहना है कि आने वाले दिनों में अभियान और तेज किया जाएगा तथा प्रत्येक वार्ड में व्यापक बैठक आयोजित की जाएंगी। मौके पर सुभाष चंद्र यादव, अंजनी झा, निरंजन सिंह, मिथिलेश झा, सोनू कुमार, आशीष यादव, सुभाष यादव सहित महिला अध्यक्ष डॉली गुप्ता, प्रतिमा कुमारी, लीलसी हेमरम, सरिता दुबे, नीसा सोरेन, अनीता किस्कू, सुंदरमनी देवी सहित कई समर्थक उपस्थित थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button