सिंगरौली

सड़कों से आवारा मवेशी हटाने नगर निगम का अभियान तेज

मुख्य मार्गों से पशुओं को पकड़कर गौशाला भेजा, यातायात व्यवस्था सुधारने की पहल

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

सिंगरौली। शहर की सड़कों पर घूम रहे आवारा मवेशियों को हटाने के लिए नगर पालिक निगम सिंगरौली द्वारा विशेष अभियान लगातार चलाया जा रहा है। अभियान के तहत निगम की टीम ने बैढ़न डीएव्ही रोड सहित मुख्य मार्गों और प्रमुख सड़कों से आवारा पशुओं को सुरक्षित पकड़कर गौशाला भेजा।
नगर निगम आयुक्त सविता प्रधान के निर्देश पर निगम की टीम द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण कर सड़कों पर बैठे और घूम रहे मवेशियों को हटाने की कार्रवाई की जा रही है। निगम का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं की आशंका को कम करना और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखना है।
नगर निगम आयुक्त सविता प्रधान ने बताया कि सड़कों पर आवारा मवेशियों के बैठे रहने से कई बार यातायात प्रभावित होता है और दुर्घटनाओं का खतरा भी बना रहता है। इसी को ध्यान में रखते हुए निगम द्वारा नियमित रूप से अभियान चलाकर पशुओं को सुरक्षित गौशाला पहुंचाया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि शहरवासियों को बेहतर और सुरक्षित आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराना निगम की प्राथमिकता है। आवारा पशुओं को सड़कों से हटाने का अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा, ताकि शहर की यातायात व्यवस्था व्यवस्थित बनी रहे और आमजन को परेशानी का सामना न करना पड़े।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button