शामली

भाजपा नेता के पुत्र के साथ बाइक सवार दबंगों ने की मारपीट

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
कांधला। कस्बे के घसौली स्टैंड पर बाइक सवार दो युवकों के साथ आधा दर्जन बाइक सवार युवकों ने मारपीट कर दी पीड़ित युवक ने अपने परिजनों के साथ थाने पहुंचकर तहरीर दी है। पीड़ित युवक भाजपा नेता का पुत्र बताया गया है पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। थाना क्षेत्र के गांव इस्लामपुर घसौली निवासी बदरू खान कई वर्षों से भाजपा का कार्यकर्ता है। भाजपा नेता बदरू खान ने शनिवार को थाने पर तहरीर देकर बताया कि विगत शुक्रवार को उसका पुत्र समद गांव के ही अपने साथी सुहेल के साथ बाइक पर सवार होकर अपने गांव में आ रहा था। पीड़ित का आरोप है कि तभी बाइक पर सवार होकर आधा दर्जन से अधिक युवक आए और आरोपियों ने उसके पुत्र व उसके साथी को कस्बे के घसौली स्टैंड पर पकड़ लिया और मारपीट करनी शुरू कर दी। शोर शराबा होने पर आसपास के लोग भी मौके पर आ गए आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़ित ने जाते-जाते तीन युवकों को पहचान लिया जो कि क्षेत्र के गांव गढ़ी दौलत के रहने वाले हैं। पीड़ित के अनुसार उसका कई दिन पूर्व है एक युवक के साथ मोबाइल पर फोटो लगाने को लेकर विवाद हुआ था उसी रंजिश को लेकर आरोपियों ने मारपीट की है। भाजपा नेता ने थाने पर पहुंचकर आरोपियों के विरुद्ध तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है पुलिस तलाश में जुटी हुई है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button