बोकारो

शिविर में 12 स्वास्थ्य कर्मियों व अन्य लोगों ने किया रक्तदान

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

बोकारो : झारखंड राज्य के 25वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नावाडीह में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. यह शिविर राज्य के स्थापना दिवस को सेवा और समर्पण के भाव से मनाने तथा ब्लड बैंकों में रक्त की कमी को दूर करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था. शिविर का शुभारंभ नावाडीह प्रमुख पूनम देवी, सांसद प्रतिनिधि सुरेश कुमार महतो तथा प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ राकेश भारती ने दीप प्रज्वलित कर किया. इस महत्वपूर्ण पहल में 12 स्वास्थ्य कर्मियों व अन्य लोगों ने सक्रिय रूप से रक्तदान कर मानव सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की. मौके पर जिला हेल्थ वर्कर अरुण कुमार,डॉ संतोष कुमार,डॉ कुंदन भट्ट ,डॉ आयुषी जायसवाल,महेश कुमार दंत सहायक,भागीरथ महतो आदि उपस्थित थे।

 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button