साहेबगंज

साहिबगंज महाविद्यालय के प्राचार्य ने अवकाश के दिनों में भी किया छात्रहित में कार्य

बीएड प्रशिक्षुओं ने जताया आभार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
साहिबगंज महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.रणजीत कुमार सिंह द्वारा छात्रों की समस्या के समाधान हेतु अवकाश के दिनों में भी प्राचार्य कक्ष में छात्रहित में आवश्यक कार्य किया जा रहा है।उल्लेखनीय है कि महाविद्यालय में दीपावली,छठ एवं अन्य पर्व को लेकर अवकाश घोषित है।किंतु बीएड सत्र 2025-27 के प्रशिक्षुओं को आगामी दिनों में उनके16 सप्ताह के प्रशिक्षण हेतु विद्यालय आवंटित किया गया है, जिसमें कुछ छात्रों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।ऐसी स्थिति में उनकी परेशानियों को दूर करने के उद्देश्य से प्राचार्य द्वारा छात्रों के आवेदन को स्वीकार कर उन्हें जिला शिक्षा कार्यालय में उचित कार्यवाही हेतु अग्रसारित किए जाने का महत्वपूर्ण कार्य किया जा रहा है।उनकी इस पहल पर बीएड प्रशिक्षुओं ने हृदय से उनका आभार व्यक्त किया है।वहीं बुधवार11नवंबर को भारत के प्रथम शिक्षा मंत्री डॉ.अबुल कलाम आजाद के जन्मदिवस के अवसर पर मनाए जाने वाले शिक्षा दिवस पर प्राचार्य ने सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button