JMFC सदस्य मिले प्रधान मुख्य वन संरक्षक से दिए बधाई।

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो।
बोकारो। केंद्रीय वन पर्यावरण सुरक्षा सह प्रबंधन समिति के केंद्रीय अध्यक्ष विष्णु चरण महतो के नेतृत्व में आज प्रधान मुख्य संरक्षक संजीव कुमार से औपचारिक मुलाकात कर उन्हें हार्दिक बधाई दिए। उनके अथक प्रयास से JMFC के अधिकतर मांगों को सरकार के स्तर पर ले जाकर पूरा करने का काम किए हैं।JMFC को वनोपज का 90% हिस्सा प्रदान करने, जंगली जानवर के हमले से मृत लोगों को 10 लाख तक का मुआवजा लागू करने सहित पुराने संकल्प में संशोधन करने और इससे JMFC का आर्थिक सशक्तिकरण को बल मिलेगा। केंद्रीय अध्यक्ष विष्णु चरण महतो ने बताया कि इस कार्य को सरकार के स्तर पर लागू कराने में प्रधान मुख्य वन संरक्षक श्री संजय कुमार का सराहनीय योगदान रहा है जिसकी सराहना हम सभी समिति के पदाधिकारी एवं कार्यकारणी सदस्य प्रशंसा करते हैं। इस मौके पर केंद्रीय अध्यक्ष विष्णु चरण महतो, केंद्रीय सचिव मोहम्मद सुलेमान ,कोषाध्यक्ष आनंद महतो ,उपाध्यक्ष गंगाधर महतो ,बबलू महतो, जितेंद्र महतो ,अशोक महतो आदि शामिल थे।



