सिंगरौली

इंदिरा गांधी जयंती पर जिला कांग्रेस कमेटी शहर द्वारा माल्यार्पण

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
सिंगरौली । नवजीवन विहार, विन्ध्यनगर स्थित पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न  इंदिरा गांधी जी की प्रतिमा पर आज जिला कांग्रेस कमेटी शहर के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पहुंचकर माल्यार्पण किया और उन्हें नमन-वंदन कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने इंदिरा जी के अद्वितीय योगदान, उनके साहसिक नेतृत्व, दूरदर्शी नीतियों तथा देश को सशक्त बनाने के उनके संकल्प को याद किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे और इंदिरा जी अमर रहें के नारों से पूरा परिसर गूंज उठा।
शहर अध्यक्ष प्रवीण सिंह चौहान ने अपने उद्बोधन मे कहा कि
इंदिरा गांधी  केवल एक व्यक्तित्व नहीं, बल्कि भारत की शक्ति, आत्मविश्वास और दृढ़ इच्छाशक्ति का प्रतीक थीं। देश को आधुनिक और सशक्त बनाने में उनका योगदान अविस्मरणीय है। गरीबी हटाओ जैसे ऐतिहासिक संकल्प से लेकर देश की सुरक्षा और एकता के लिए उनके निर्णायक कदम आज भी हम सबके लिए प्रेरणा हैं। आगे उन्होंने कहा कि इंदिरा  के विचार और उनका राष्ट्रहित सर्वोपरि दृष्टिकोण आज की पीढ़ी के लिए मार्गदर्शन का काम करता है। हमें उनके दिखाए मार्ग पर चलकर संगठन को मजबूत करना है, और समाज के अंतिम पायदान तक कांग्रेस की विचारधारा को पहुंचाना है।
अंत में उन्होंने सभी से आग्रह किया कि— इंदिरा जी के त्याग, समर्पण और अदम्य साहस को आत्मसात करते हुए राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाएँ और संगठन को सर्वोपरि रखते हुए जनता की सेवा करें।
उक्त कार्यक्रम मे मुख्य रूप से रूपेश चंद्र पांडे,राम शिरोमणि सहवाल,विद्यासागर वैश्य,बी एन त्रिपाठी, सुरेंद्र वर्मा, आशुतोष सिंह,लखन लाल शाह, सुदामा कुशवाहा, अवनीश दुबे,बी के श्रीवास्तव,उसेद सिद्दीकी, आशुतोष सिंह, विद्यापति शाह,अनिल वैश्य, बंतो कौर, मुकेश शर्मा, मोनिश खान,सौरभ सिंह रघुवंशी,देवेंद्र सिंह,रमेश कुशवाहा, गंगा शाह, अर्जुन सिंह, हरिकमल वैश्य,अशोक कुशवाहा, शशिकांत वर्मा, राम लल्लू कुशवाहा,सीमा भारती,अनुपम पाठक,दीपक सिंह रामसहाय पनिका,हकीमुद्दीन, राजेश वर्मा,केस चंद्र यादव,उपेंद्र सिंह परमार, राणा प्रताप सिँह, सर्वजीत सिंह, आनंद सिंह, रवि सिंह,मोनू सिंह सहित कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button