बरेली
कश्यप समाज पूरी तरह पीडीए के साथ, 2027 में भाजपा का सफाया तय: किरन पाल कश्यप

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली। सपा की ओर से शनिवार को कश्यप समाज की पीडीए चौपाल एवं कैडर सम्मेलन हुआ। मुख्य अतिथि एमएलसी किरन पाल कश्यप रहे, अध्यक्षता जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव ने की। किरन पाल कश्यप ने कहा कि कश्यप समाज पूरी तरह पीडीए के साथ है, 2027 में भाजपा का सफाया तय है और अखिलेश यादव मुख्यमंत्री बनेंगे। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम को निषादराज ने पार कराया, लेकिन भाजपा धर्म के नाम पर राजनीति कर रही है।
जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव ने कहा कि कश्यप समाज जो कहता है करके दिखाता है। प्रदेश महासचिव व विधायक अता-उर-रहमान ने कहा कि महंगाई और महंगी शिक्षा से जनता परेशान है।
महानगर अध्यक्ष शमीम खान सुल्तानी, पूर्व विधायक विजय पाल सिंह ने भी संबोधित किया। आयोजन शिवचरण कश्यप ने किया, संचालन डॉ. राकेश प्रजापति ने किया।




