बाराबंकी

बाराबंकी पुलिस ने 8 साइबर अपराधी पकड़े

ऑनलाइन गेमिंग और नौकरी के नाम पर ठगी करते थे

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 

बाराबंकी पुलिस ने साइबर अपराध पर अंकुश लगाने के लिए बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय के निर्देश पर आठ अंतरजनपदीय साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। ये अपराधी ऑनलाइन गेमिंग और नौकरी के नाम पर लोगों से ठगी करते थे।
पूछताछ और प्रारंभिक जांच में पता चला कि गिरफ्तार अभियुक्तों का एक संगठित गिरोह था। ये लोग ऑनलाइन गेमिंग कॉल सेंटर, OLX, मेटा के फेसबुक और इंस्टाग्राम पर ऑनलाइन बेटिंग गेम व नौकरी के फर्जी विज्ञापन अपलोड करते थे। वे खुद को फर्जी पुलिस अधिकारी बताकर भी लोगों को ठगते थे।
पुलिस ने इनके कब्जे से 12 मोबाइल फोन, एक लैपटॉप, एक टैबलेट और कूटरचित एग्रीमेंट व जॉइनिंग लेटर सहित अन्य प्रपत्र बरामद किए हैं। एनसीआरपी और समन्वय पोर्टल के माध्यम से जांच करने पर पता चला कि इन खातों पर साइबर ठगी का पैसा दिल्ली, गुजरात, उत्तराखंड, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र जैसे विभिन्न राज्यों से ट्रांसफर किया गया था।
गिरफ्तार किए गए अपराधियों में दीपक तिवारी (अयोध्या), अंकित कटारिया (बागपत/बाराबंकी), मीनाक्षी वर्मा (बाराबंकी), विपिन वर्मा (उत्तराखंड/बाराबंकी), अब्दुल रिजवान (लखनऊ/बाराबंकी), मो. अफजल (लखनऊ), आदर्श राज (बाराबंकी) और इमरान सलीम (बागपत/बाराबंकी) शामिल हैं।
इस संबंध में थाना कोतवाली नगर में बीएनएस और धारा 66D आईटी एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button