बरेली
बरेली में जुमे की नमाज से एक बार फिर भारी पुलिस फोर्स तैनात रही

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली। शुक्रवार को एक बार फिर पुलिस अलर्ट पर है। जुमा की नमाज से पहले मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में भारी पुलिस बल तैनात है। अधिकारी खुद भी नजर बनाए हुए हैं। सुरक्षा-व्यवस्था की दृष्टि से ये सतर्कता बरती गई है।
बीते माह 26 सितंबर को बरेली में जुमा की नमाज के बाद प्रदर्शन के लिए लोग सड़कों पर उतरे थे। ये भीड़ इत्तेहाद-ए-मिल्लत काउंसिल (आईएमसी) के अध्यक्ष मौलाना तौकीर रजा के आह्वान पर जुटी थी। इस दौरान पुलिस और भीड़ के बीच टकराव से हालात बिगड़ गए।



