गोड्डा

वरीय नागरिक संघ की बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा

 वरीय नागरिक संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने किया शपथ ग्रहण

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गाेड्डा। राष्ट्रीय वरीय नागरिक संघ जिला इकाई की ओर से स्थानीय विवाह भवन परिसर में नवनिर्वाचित जिलास्तरीय कमेटी के पदाधिकारियों का मिलन समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान नई कमेटी सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। मौके पर वरीय नागरिक संघ के महासचिव माधव चंद्र चौधरी ने संघ के उद्देश्य एवं क्रियाकलाप पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि देश के वरीय नागरिक जीवन के अंतिम पड़ाव में है। ऐसे में उनके अधिकार सुनिश्चित कराने को लेकर जागरुक किया जा रहा है। उन्हें स्वस्थ्य एवं खुशहाल बनाने सहित सरकारी कल्याणकारी योजनाओं व रियायतों का लाभ बरकरार रखने व सुनिश्चित कराया जाएगा। जो वरिष्ठ नागरिक अकेले या वृद्धाश्रम में रह रहे हैं, उन्हें पारिवारिक वातावरण उपलब्ध कराने, पर्यावरण संरक्षण करने, राष्ट्रीय आपदा के समय प्रधानमंत्री एवं मुख्य मंत्री राहत आपदा कोष में सहयोग देने, निजी चिकित्सक एवं अस्पताल में 50 फीसदी रियायत दिलाने, देश के वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष हेल्थ ईंश्योरेंस की व्यवस्था करने, वृद्धावस्था पेंशन की न्यूनतम राशि दो हजार रूपये प्रतिमाह करने आदि विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। मौके पर राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त सेवा निवृत्त शिक्षक प्राणधन चौधरी, राष्ट्रीय महिला सचिव गीता मिश्रा, दीनानाथ झा, युगल किशोर भगत, रामेश्वर चौधरी, बुद्दीनाथ पंजियारा,रामाकांत सिंह, दिवाकर प्रसाद राय, बच्चू राम, महेशचंद्र टुडू, जयकांत सिंह, गोपाल पाठक, शिवनारायण पंडित, राजेन्द्र प्रसाद यादव, सुधीर कुमार चौधरी,रेशमा झा, सुलोचना देवी, अंजना झा आदि उपस्थित थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button