गाजियाबाद

संविधान दिवस पर जन शिक्षण संस्थान के विभिन्न उपकेंद्रों में आयोजित किए जागरूकता कार्यक्रम

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
लोनी गाजियाबाद :  संविधान दिवस के अवसर पर कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा प्रायोजित जन शिक्षण संस्थान गाजियाबाद के तत्वाधान में जनपद के कई उपकेंद्रों पर विविध कार्यक्रमों का सफल आयोजन किया गया।
संस्थान के निदेशक डॉ. राजेंद्र सिंह के निर्देशानुसार सभी सब-सेंटर्स पर निबंध, स्लोगन, पोस्टर, भाषण प्रतियोगिता एवं संगोष्ठी जैसी गतिविधियाँ आयोजित की गईं। नसबंदी कॉलोनी उपकेंद्र में पोस्टर, निबंध और स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन विशेष रूप से आकर्षण का केंद्र रहा।
इन कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य प्रतिभागियों को भारतीय संविधान में वर्णित मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों की जानकारी देना और उनमें जागरूकता बढ़ाना था।
कार्यक्रम अधिकारी गुरुदीन द्वारा निर्देशानुसार प्रतिभागियों के बीच “अपने अधिकारों को जानो” विषय पर प्रश्नोत्तरी भी कराई गई। इस दौरान प्रशिक्षणार्थियों से संविधान संबंधी महत्वपूर्ण प्रश्न पूछे गए और उन्हें उनके विभिन्न अधिकारों एवं कर्तव्यों के बारे में विस्तार से अवगत कराया गया।
सभी प्रशिक्षणार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए संविधान के प्रति अपनी समझ और जागरूकता को प्रदर्शित किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में अनीता रोहिल्ला, सरोज सैनी, मानसी, अर्चना, इल्मा, पूनम देवी, सुषमा त्यागी, कविता देवी, अदीबा, प्रमोशन और सरिता का विशेष सहयोग रहा। कुल 86 प्रतिभागियों ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button