बरेली
जिलाधिकारी ने सी एम डैशबोर्ड पर विकास परियोजनाओं की प्रगति करी समीक्षा
लक्ष्यों के सापेक्ष प्रगति सुनिश्चित करें अधिकारी- जिलाधिकारी

सभी प्रकार की छात्रवृतियों के लम्बित आवेदनों को ससमय निस्तारित करने के दिए निर्देश
आई जी आर एस संदर्भों को गंभीरतापूर्वक निस्तारण करने एवं शिकायतकर्ता से संवाद स्थापित करने के दिए निर्देश
नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। जिलाधिकारी अविनाश सिंह की अध्यक्षता में विकास विभाग की सी एम डैशबोर्ड पर विकास परियोजनाओं की प्रगति समीक्षा बैठक विकास भवन सभागार में आयोजित हुई। जिलाधिकारी द्वारा विभागवार परियोजनाओं की प्रगति के संबंध में समीक्षा की गई।
उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को लक्ष्यों के सापेक्ष प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। सर्वप्रथम उन्होंने खराब प्रगति वाली विकास योजनाओं की समीक्षा कर सम्बन्धित अधिकारी को त्वरित कार्रवाई कर स्थिति को सुधारने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने डी सी ,एन आर एल एम की कार्यप्रणाली पर नाराजगी व्यक्त करते हुए , सुधारात्मक कार्यवाही कर लक्ष्य सापेक्ष प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को सभी प्रकार की छात्रवृतियों की पेंडेंसियो को निस्तारित करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही बैठक में पी एम किसान सम्मान निधि योजना, पी एम कुसुम योजना, पी एम आवास योजना ग्रामीण, फैमिली आई डी, दुग्ध मूल्य भुक्तान, प्रोजेक्ट अलंकार, दिव्यागजन पेंशन, शादी अनुदान योजना सहित पर्यटन विभाग, स्वास्थ्य विभाग,वन विभाग, मत्स्य विभाग, श्रम विभाग सहित अन्य विभागों की विभिन्न विकास परियोजनाओं की समीक्षा की गई,जिस पर जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को ससमय यथोचित कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी देवयानी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी,जिला विकास अधिकारी,जिला पंचायत राज अधिकारी,जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी,जिला विद्यालय निरीक्षक सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।



