बोकारो

कसमार: कस्तूरबा विद्यालय की छात्राओं ने किया फाइलेरिया दवा का सेवन।

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो।

बोकारो । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कसमार के द्वारा सोमवार को फाइलेरिया उन्मूलन अभियान कार्यक्रम का आयोजन कमलापुर स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में किया गया। इस दौरान विद्यालय की छात्राओं एवं सभी कर्मियों ने फाइलेरिया रोधी दवाई डीईसी और अल्बेंडाजोल का सेवन किया। इस दौरान एमटीएस शैलेश ठाकुर ने दवा सेवन से पूर्व छात्राओं को फाइलेरिया (हाथीपांव) के खतरों और इसके बचाव के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। वहीं स्वास्थ्य कर्मियों की उपस्थिति में छात्राओं ने उम्र और शारीरिक मापदंडों के अनुसार गोलियां खाईं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के आयुष चिकित्सक डाक्टर हरिपद सोरेन ने छात्राओं को सलाह दी कि ये दवाएं खाली पेट न खाएं और सेवन के बाद पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं। बताया कि फाइलेरिया एक ऐसी बीमारी है जिसका प्रभाव शरीर पर वर्षों बाद दिखाई देता है। सामूहिक रूप से दवा का सेवन करने से न केवल छात्राएं सुरक्षित होंगी, बल्कि वे अपने गांव और समाज के लिए स्वास्थ्य दूत का भी काम करेंगी। मौके पर वार्डन मालती कुमारी, एमपीडब्ल्यू अविनाश रंजन,दीपक उरांव,एएनएनम मंजू कुमारी सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button