गोड्डा

एक दिवसीय कार्यक्रम कल्चरल एंड लिटरेसी फेस्ट का आयोजन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
गोड्डा। जिला प्रशासन के तत्वावधान में  स्थानीय बायोडायवर्सिटी पार्क में एक दिवसीय कार्यक्रम कल्चरल एंड लिटरेसी फेस्ट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के तहत चार तरह की प्रतियोगिताएं आयोजित हुई। जिसमें पेंटिंग एंड क्रिएटिव आर्ट कंपटीशन, लिटरेसी कंपटीशन, यूथ फेस्ट एक्टिविटीज एवं ओपन माइक सेशन का आयोजन हुआ। पहले दूसरे एवं तीसरे स्थान पर रहने वाले प्रतिभागियों को बतौर मुख्य अतिथि अनुमंडल पदाधिकारी बैजनाथ उरांव एवं जिला खेल पदाधिकारी डॉ० प्राण महतो ने ट्रॉफी, मेडल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर पुरस्कृत किया। कार्यक्रम के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी ने कहा कि ऐसे ही मंच और अवसर मिलने पर बच्चों को की कला में निखार आता है और उनका यही से निकलकर बच्चे राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय फलक पर अपना जौहर दिखाते हैं। उन्होंने कहा कि गोड्डा प्रतिभाओं की धरती है और यहां लगातार कोई ना कोई आयोजन होते रहते हैं। उन्होंने कहा कि स्थानीय कलाकारों को मंच एवं अवसर प्रदान करने में जिला प्रशासन हमेशा तत्पर है। वहीं, जिला खेल पदाधिकारी ने कहा कि जीवन में एक्स्ट्रा कैरिकुलर एक्टिविटीज बहुत जरूरी है। आज बच्चों को अभिभावकों का सहयोग और अवसर हासिल है वो उनके जमाने में नहीं था। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि जिस प्रकार थॉमस अल्वा एडिसन ने हजार असफल प्रयास के बाद बिजली बल्ब का आविष्कार किया उससे सबक लेने की जरूरत है की सफलता एक दिन में ना मिले ना सही पर एक दिन मिलती जरूर है। कार्यक्रम का संचालन जिला कला संस्कृति संयोजक सुरजीत झा ने किया। निर्णायक मंडली में गायन के लिए मनीष कुमार सिंह एवं अंकिता दुबे जबकि नृत्य के लिए शशि आनंद शामिल थे। पेंटिंग्स में गोड्डा कॉलेज की प्रीति प्रिया किस्कू पहले स्थान पर एग्रीकल्चर कॉलेज के विश्वजीत कुमार रजक दूसरे स्थान पर जबकि गोड्डा कॉलेज की प्रेमलता कुमारी तीसरे स्थान पर रही। लिटरेसी फेस्ट के तहत निबंध लेखन प्रतियोगिता में गोड्डा कॉलेज गोड्डा के शिवेश राघव पहले स्थान पर, गोड्डा कॉलेज गोड्डा की ही रश्मि भारती दूसरे स्थान पर जबकि कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय पोड़ैयाहाट की आश्मीन परवीन तीसरे स्थान पर रही। लिटरेसी फेस्ट के ही तहत आयोजित कविता लेखन में तिलकामांझी एग्रीकल्चर कॉलेज के मनीष कुमार महतो पहले स्थान पर पथरगामा कॉलेज के विकास कुमार दूसरे स्थान पर जबकि तिलकामांझी एग्रीकल्चर कॉलेज की अंकिता रानी तीसरे स्थान पर रही। यूथ फेस्ट के तहत एकल गायन में वीर कुंवर सिंह कॉलेज गोड्डा के मोहम्मद इरशाद पहले स्थान पर महिला कॉलेज गोड्डा की सिद्धि तिवारी दूसरे स्थान पर जबकि गोड्डा कॉलेज के दिलीप मुर्मू तीसरे स्थान पर रहे। एकल नृत्य का पहला पुरस्कार गुरुकुल डांस एकेडमी की पीहू श्रीवास्तव को दिया गया। दूसरे स्थान पर भूमिका कुमारी रही। समूह गायन में पथरगामा कॉलेज के समरजीत सिंह एंड ग्रुप पहले स्थान पर कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय महागामा की पूजा एंड सोनी दूसरे स्थान पर जबकि पीएम श्री पथरगामा कॉलेज की की काजल एंड ग्रुप तीसरा स्थान पर रही। वहीं समूह नृत्य में पहले स्थान पर पीएंडडी डांस एकेडमी गोड्डा रही। ओपन माइक के तहत आयोजित कॉमेडी का पहला पुरस्कार कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय पोड़ैयाहाट की पूजा कुमारी को जबकि दूसरा पुरस्कार कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, पथरगामा की पूजा कुमारी को दिया गया। धन्यवाद ज्ञापन पर्यटन विशेषज्ञ आलोक कुमार ने किया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button