कानपुर

माई क्लिनिक के सहयोग से ज्ञान उद्यान इंटर कॉलेज में नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन हुआ 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
कानपुर :  रोट्रैक्ट क्लब कानपुर स्टार ने हमारा कानपुर सामाजिक संस्था के साथ संयुक्त रूप से माई क्लिनिक के सहयोग से ज्ञान उद्यान इंटर कॉलेज दादा नगर में नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया। शिविर में आये मरीजो का श्वांस रोग,कमर दर्द,बी. पी.,पेट दर्द, सियाटिका,शुगर,हृदय रोग, पीलिया,बुखार,चर्म रोग,पथरी, सिर दर्द,जोड़ों का दर्द आदि की जांच कर दवा भी दी गयी। जनरल फिजीशियन डा. दिलीप मिश्रा ने बताया की ठंड आते ही सांस के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। इस मौसम में विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी। वर्तमान समय के मौसम में ठंडा पानी पीने से बचें। जांच में बी.पी.,मधुमेह के रोगी भी अधिक मिले। जिसमे 50% मरीज में न्यूरोपैथी की परेशानी हो गई जिसकी जांच करके पता कर उचित उपचार की सलाह दी। शिविर मे डॉ दीपक कटियार के साथ माई डॉक्टर्स क्लिनिक की स्वास्थ्य टीम ने सहयोग किया। शिविर में लगभग सौ मरीजो की जांच की गयी। हमारा कानपुर सामाजिक संस्था के संस्थापक अध्यक्ष राजीव अग्रवाल ने कहा की संस्था आगे भी नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन करेंगी बी के त्रिपाठी का नि:शुल्क दवाईया उपलब्ध कराने पर आभार व्यक्त किया। शिविर संयोजक रो. राहुल गुप्ता,संजय पांडे रहे वही मुख्य रूप से सुशील चक,गौरव तिवारी,योगेंद्र कुमार,सुरेंद्र गुप्ता,आदित्य पोद्दार,वेद वर्मा,देवांश भाटिया,विनीता अग्रवाल,चंद्रलेखा प्रजापति,दीप्ति दीक्षित,सुनील सिंह,जमुना प्रसाद वर्मा,रोट अतुल मिश्रा,अमन श्रीवास्तव,विशाल निगम, हरिशंकर,अमन श्रीवास्तव,के के मिश्रा,ज्योति आदि मौजूद रहें।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button