छिंदवाड़ा

कमबिंग गस्त अगस्त स्थायी वारंटी का निष्पादन किया गया ।

नेशनल प्रेस टाइम्स , ब्यूरो

छिंदवाड़ा : चौरई मै काम्बिंग गस्‍त के दौरान ऑपरेशन मुस्कान अभियान के अंर्तगत जिले में कुल 12 गुमइंसान की दस्तयाबी की गई l जिसमें 05 नाबालिग बालिकाओं को दस्‍तयाब किया गया । थाना कोतवाली, रावनवाड़ा, हर्रई, चौरई तथा मोहखेड़ से गुम नाबालिक,बालिकाओ, को विभिन्न स्थानों से दस्‍तयाब कर परिजनो को सुपुर्द किया गया हैं l इसी क्रम में एक बड़ी महत्वपूर्ण सफलता विशेष पुलिस टीम द्वारा थाना मोहखेड़ क्षेत्रांतर्गत से गुम नाबालिक बालिका को राज्य छत्तीसगढ़ के तिलक नगर बिलासपुर थाना तोरवा जिला बिलासपुर छत्तीसगढ़ से दस्तयाब कर परिजनों को सुपुर्द किया गया हैं l विशेष टीम को पुलिस अधीधक छिन्दवाड़ा द्वारा पुरुष्कृत करने की घोषणा की गई हैं । पुलिस टीमों द्वारा इस अभियान के दौरान कई सक्रिय बदमाशो के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही भी की गई l साथ ही गुण्डों एवं हिस्ट्रीशीटरों के रिकार्ड को अपडेट किया गया । शहर व देहात क्षेत्र की गली मोहल्लो में घूमकर पुलिस ने गुण्डे बदमाश, जेल से रिहा आरोपियो की धरपकड़ की जिसमे पुलिस अधीक्षक द्वारा जिले में कानून व्यवस्था बनाये रखने के उद्देश्य से यह कॉम्बिंग ऑपरेशन जारी हैं । पुलिस टीमों द्वारा गुण्डो एवं बदमाशों के घर,घर जाकर उनकी जानकारी ली गई l चैकिंग के दौरान प्रत्येक गुण्डा, बदमाश को चेतावनी भी दी गई l कि यदि वह किसी भी आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त पाया जाता हैं l तो उनके विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जायेगी । जेल से रिहा होकर आये आरोपियो को भी चेक किया गया । अपराध नियंत्रण एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने के उद्देश्य से छिंदवाड़ा पुलिस अधीक्षक अजय पांडे,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशीष खरे,एसडीओपी चौरई भारती जाट,थाना प्रभारी मोहन सिंह मसकोले, द्वारा की गई यह कार्यवाही लगातार जारी हैं l

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button