रामपुर शाहबाद

शाहबाद कोतवाली में हुई अमन-कमेटी की बैठक

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
रामपुर शाहबाद। कोतवाली परिसर में हुई अमन कमेटी की बैठक नवनियुक्त कोतवाल प्रदीप कुमार ने सभी सम्मानित लोगों का आभार व्यक्त करते हुए एक दूसरे को अपना परिचय दिया और नगर में शांति बनाए रखने की अपील की कोतवाली प्रभारी ने कहा शाहबाद भय मुक्त होगा कोई भी फरियादी सीधे मुझे जाकर मिल सकता है पुलिस और आम जनता का एक दूसरे से सीधा संवाद होना चाहिए।सीओ देवकीनन्दन ने कहा अगर कोई आपको संभावना ऐसी लगती है कोई शरारती व्यक्ति है या नशे में है कोई समस्या उत्पन्न करता है तो आप लोग हमे सूचित करे पहले ही रोक ले सूचित कर दे हम लोग उसको रोक लेंगे,व्यापार करने वाले लोग हैं सड़क के किनारे जो दुकानों का सामान बाहर रखते हैं उनके वाहन भी खड़े हो जाते हैं,समान को एक सीमा तक ही रखें जिससे आपके ग्राहक को ओर किसी को कोई परेशानी न हो वाहन रोड पर खड़े होंगे तो आपके व्यापार पर असर पड़ेगा अगर जगह नहीं होगी हम फिर वहां से वाहनों को हटाएंगे अगर कोई समस्या है तो इंस्पेक्टर साहब को अवगत करा दें, अगर ओर भी कोई समस्या है तो एसडीएम साहब के सहयोग से उनका निस्तारण किया जाएगा,एसडीएम आशुतोष कुमार ने भी शिवरात्रि को लेकर भी दिशा निर्देश दिये शिव मंदिर लख्खी बाग मंदिर पर भी प्रशासन का सहयोग करे आपसी संबंध अच्छे रखे आपको भी कोई परेशानी नहीं होगी शाहबाद बहुत शांत इलाका है और लोग एक दूसरे के साथ बड़े प्यार से रहते है।समस्याएं कभी भी किसी भी जगह बहुत छोटी बात से शुरू होती है। इस दौरान व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष मुकेश चंद्र गुप्ता गोरे खा मंजू लता शर्मा एसडीम आशुतोष कुमार सीओ देवकीनन्दन उप निरीक्षक रामचंद्र, उपनिरीक्षक रमेश यादव, उप निरीक्षक दिलीप कुमार, हेड कांस्टेबल अनिल कुमार अमित कुमार कोशिंदर आदि मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button