बरेली

इनर व्हील साउथ ग्लोरी का डांडिया उत्सव आकर्षण का केंद्र बना

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली। इनर व्हील क्लब बरेली साउथ ग्लोरी द्वारा 24 अक्टूबर को फन सिटी हवेली में भव्य स्तर पर डांडिया उत्सव का आयोजन किया गया। रंग-बिरंगी रोशनी, पारंपरिक डांडिया की खनक, मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियों और मनोरंजन से सजी यह शाम उत्साह, उमंग और उल्लास का अनूठा संगम बनी।
कार्यक्रम में मंडल 311 की अध्यक्ष डॉ. मनीषा बाजपेई मुख्य अतिथि के रूप में तथा राज्यसभा सांसद श्रुति गंगवार, एसोसिएशन वाइस प्रेसिडेंट सोनम बंसल, एसी मेंबर एवं आईपीडीसी डॉ. सुरुचि सक्सेना तथा फन सिटी हवेली की ओनर अमिता अग्रवाल विशिष्ट अतिथि के रूप में सम्मिलित हुईं। पीडीसी मीना शर्मा, पीडीसी साधना रस्तोगी तथा पीडीसी डॉ. प्रतिभा मल्होत्रा ने भी उत्सव में शामिल होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
इस भव्य आयोजन की सूत्रधार क्लब की चार्टर प्रेसिडेंट एवं मंडल ईएसओ डॉ. नीलू मिश्रा रहीं, जिनके मार्गदर्शन में विशेष तैयारियां की गईं। डांडिया उत्सव में बरेली के 18 इनर व्हील क्लबों के अलावा पीलीभीत, बदायूं, बीसलपुर, पूरनपुर के क्लबों और शहर के अन्य महिला ग्रुप ने भी भाग लिया।
डांडिया उत्सव में इनर व्हील क्लब साउथ ग्लोरी, रेडियंस, ग्लोरी स्पार्क, वेस्ट वेव तथा बरेली लेडीज क्लब की ओर से आकर्षक डांस परफॉर्मेंस प्रस्तुत की गईं। मुख्य आकर्षण डांडिया क्वीन प्रतियोगिता रही, साथ ही लकी ड्रॉ और मनोरंजक गतिविधियों ने चार चांद लगाए। कार्यक्रम का सफल संचालन गुरदीप कौर, गीता जैन, दीक्षा अरोड़ा एवं सहयोगियों द्वारा किया गया। अंत में मुख्य आयोजक डॉ. नीलू मिश्रा, प्रेसिडेंट अनुपमा शर्मा और सेक्रेटरी गुरदीप कौर ने सभी का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर प्रेसिडेंट अनुपमा शर्मा, सेक्रेटरी गुरदीप कौर, कोषाध्यक्ष सिम्मी झांब, सीजीआर वंदिता शर्मा, आईपीपी डॉ. सुधा भाटिया, रजनी अग्रवाल, नूतन चौधरी, एडिटर गीता जैन, अर्चना बब्बर, उमा कमल, सुनील गुप्ता, ऋतु जैन, सीमा जैन, आकांक्षा गुप्ता, बरखा कंचन आदि सदस्यों का सहयोग रहा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button