गढ़ रोड स्थित नोबल पब्लिक स्कूल में आयोजित हुआ नेशनल डॉक्टर्स डे

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मेरठ। गढ़ रोड स्थित नोबल पब्लिक स्कूल के किंडर गार्टन बाल वाटिका में नेशनल डॉक्टर्स डे का आयोजन किया गया। जिसमें नन्हे मुन्ने बच्चे डॉक्टर की वेशभूषा में सभी मरीजों का इलाज करते नजर आए। कई छोटे बच्चों ने मरीज की भूमिका निर्वाह की। इस आयोजन के द्वारा सभी छोटे बच्चों को मानव जीवन में डॉक्टर के सहयोग से अवगत कराया गया।सभी को बताया गया कि किस प्रकार डॉक्टर भगवान का दूसरा रूप होते हैं। सभी बच्चों ने डॉक्टर वर्ग का धन्यवाद किया और शिक्षिकाओं द्वारा तैयार किए गए जलपान का आनंद लिया। एमडी अमित कुमार व प्रधानाचार्य डॉ मनोज त्यागी ने आयोजन की प्रशंसा की तथा सभी चिकित्सकों को उनके सेवा कार्य एवं सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। कोऑर्डिनेटर नाहिद मिर्जा, मीनाक्षी शर्मा, अंजली गिरी, हिमांशी का सहयोग रहा।


