गोड्डा

स्थानीय लोगों ने सौंपा मांगों का ज्ञापन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
महागामा। महागामा नगर पंचायत क्षेत्र की मूलभूत सुविधाओं में सुधार को लेकर स्थानीय नागरिक अब सक्रिय हो गए हैं। इसी क्रम में नगर पंचायत वासियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने नगर पंचायत के पदाधिकारियों को एक ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में नाला सफाई, स्ट्रीट लाइट की मरम्मत, झाड़ू व्यवस्था को सुदृढ़ करने तथा अन्य आवश्यक शहरी सुविधाओं को दुरुस्त करने से जुड़ी कई अहम मांगें शामिल थी। जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों को सौंपे गए इस ज्ञापन में कहा गया कि—कई वार्डों में नालों की नियमित सफाई नहीं होने से जलजमाव की स्थिति बनती है। स्ट्रीट लाइटें खराब होने से रात में लोगों को अंधेरे में गुजरना पड़ता है, जिससे असुरक्षा की भावना बढ़ती है। सफाई कर्मियों की अनियमित तैनाती और झाड़ू व्यवस्था में कमी के कारण कई क्षेत्रों में सड़कें गंदी रहती हैं स्थानीय लोगों ने नगर पंचायत से इन समस्याओं पर तत्काल कार्रवाई करने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि आधारभूत सुविधाएं समय पर दुरुस्त की जाएं तो नगर की खूबसूरती और स्वच्छता दोनों में उल्लेखनीय सुधार होगा।नगर पंचायत पदाधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि सभी बिंदुओं पर गंभीरता से विचार कर जल्द समाधान की दिशा में कदम उठाए जाएंगे। यह पहल यह दर्शाती है कि महागामा के लोग अपने शहर की व्यवस्था और सुविधाओं को लेकर सजग हैं और सामूहिक प्रयास से बेहतर नगर निर्माण की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। मौके पर महागामा मंडल अध्यक्ष अशोक कुमार यादव नंदकिशोर झा (छोटे पंडा), रोहित कुमार रविदास, सुशील शुक्ला,शरवन मोदी, विरेन्द्रर मोदी, सोनू ठाकुर, रिन्टु मंडल अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता सूरज कुमार पोद्दार, अभिषेक कुमार, अजय कुमार आदि उपस्थित थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button