रामपुर शाहबाद
मनोरमा स्कूल में धूमधाम से मनाया क्रिसमस-डे।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
रामपुर शाहबाद। नगर स्थित मनोरमा इंग्लिश मीडियम स्कूल में क्रिसमस-डे धूमधाम से मनाया गया। छोटे-छोटे बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक व रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया जिसके बाद कार्यक्रम में शामिल सभी विद्यार्थियों को गिफ्ट वितरण किये गए वहीं क्रिसमस डे का फेस्टिवल स्कूल के संस्थापक हर स्वरूप गुप्ता ने दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया बतौर मुख्य अतिथि कोतवाली शाहबाद से उप निरीक्षक अतिशय जैन रहे साथ ही स्कूल के प्रबंधक रवि गुप्ता एवं प्रधानाचार्या नेहा गुप्ता , बीना गुप्ता व मीनू गुप्ता के संग समस्त स्टाफ मौजूद रहा कार्यक्रम का संचालन स्वाति श्रीवास्तव ने किया ।


