खैरथल

चैत्र नवरात्र में शहर में भजन-कीर्तन और भंडारों की धूम

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
खैरथल। चैत्र नवरात्र के पावन अवसर पर शहर में श्रद्धा और भक्ति का माहौल चरम पर है। विभिन्न स्थानों पर भजन-कीर्तन एवं भंडारों का आयोजन किया जा रहा है, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर माता रानी की आराधना कर रहे हैं।
वार्ड-9 स्थित विजय इंडस्ट्रीज के पास माता रानी का भव्य कीर्तन आयोजित किया गया। कीर्तन में माता रानी के भजनों पर श्रद्धालु झूम उठे और भक्ति में लीन नजर आए। माता रानी की सेविका अन्नपूर्णा ने बताया कि ज्योति, रेखा, सीमा, नीरज, रमा, रूपा एवं गायत्री द्वारा प्रस्तुत भजनों ने माहौल को भक्तिमय बना दिया। कार्यक्रम के अंत में माता रानी की आरती कर प्रसादी का वितरण किया गया।
वहीं दूसरी ओर मातौर रोड स्थित संतोषी माता मंदिर में भंडारे का आयोजन किया गया। यहां माता रानी को हलुआ, चने, पूरी व सब्जी का भोग लगाकर भंडारे की शुरुआत की गई। इस दौरान सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन में गुलशन, गोलू, शालू, गोविंद शर्मा एवं बृजेश शर्मा सहित अन्य श्रद्धालुओं ने सेवाएं दीं।
इसके साथ ही हवन-यज्ञ का आयोजन कर क्षेत्र में सुख-समृद्धि और शांति की कामना की गई। नवरात्र के चलते पूरे शहर में धार्मिक आयोजनों की धूम बनी हुई है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button