भरत पुर
भुसावर में रक्तदान शिविर का आयोजन 30 मार्च को
पोस्टर विमोचन कर किया ज्यादा संख्या में पधारने को लेकर अपील

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
भरतपुर : भरतपुर जिले के एतिहासिक भुसावर क़स्बे के दीवली सड़क मार्ग स्थित हरिरमण मैरिज हौम परिसर में आगामी 30 मार्च सोमवार को सुबह 10 बजे से सायंकाल 06 बजे तक रक्तदान शिविर का आयोजन भुसावर विकास एवं जन सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित किया जाएगा। वहीं रक्तदान शिविर की तैयारियों को लेकर आज भाजपा मंडलों के प्रशिक्षण में भरतपुर संभाग प्रभारी बिहारी जी बिश्नोई बीकानेर, भाजपा जिला अध्यक्ष शिवानी दायमा जी, उपाध्यक्ष गौरव चौधरी, प्रदेश किसान मोर्चा उपाध्यक्ष सत्येंद्र पथेना, पूर्व जिला प्रमुख द्वारका प्रसाद गोयल,भाजपा ब्लाक अध्यक्ष हरवीर चौधरी महिला मोर्चा अध्यक्ष संजय कुमारी दीवली एवं भाजपा के अन्य वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में भुसावर ब्लॉक विकास समिति के तत्वाधान में 30 मार्च सोमवार को हरी रमन मैरिज होम दीवली रोड पर रक्तदान शिविर के पोस्टर का विमोचन किया गया । वहीं समिति की ओर से रक्तदान शिविर में रक्तदाताओं को अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया गया जहां उन्होंने कहा कि रक्तदान करना महादान है और यह एक निस्वार्थ सेवा है जो जरुरतमन्द मरीजों की जान बचाई जाती है। इस लिए हमें हमेशा एक साथ मिलकर जरुरतमंदों के लिए रक्त की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करें और मानवता की सेवा में अपना अमूल्य योगदान दे।


