साहेबगंज–पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र की जर्जर सड़कें होंगी नए रूप में विकसित, 61 करोड़ की मंजूरी के साथ निर्माण की तैयारी
The dilapidated roads of the Sahebganj-Pakur assembly constituency will be redeveloped, with construction underway with an approval of Rs 61 crore.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
साहेबगंज–पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र में जर्जर सड़कों की समस्या अब खत्म होने वाली है। क्षेत्र की सभी खराब सड़कें चरणबद्ध तरीके से नए मानकों के अनुसार बनाई जाएंगी, जबकि जिन ग्रामीण सड़कों पर छोटे-बड़े वाहनों का अधिक आवागमन है, उन्हें मुख्य सड़क के रूप में अपग्रेड किया जाएगा।
निसात आलम के प्रयासों से मिली मंजूरी
पाकुड़ विधायक निसात आलम ने जानकारी दी कि उनके प्रयासों के बाद दिग्घी मोड़ से मालीन गांव होते हुए रिसौड मोड़ तक की जर्जर सड़क के निर्माण को मंजूरी मिल गई है। पहले यह सड़क ग्रामीण कार्य विभाग के अधीन थी, जिसे अब पथ निर्माण विभाग को सौंपा गया है। विधायक ने बताया कि क्षेत्र भ्रमण के दौरान सड़क की जर्जर स्थिति का निरीक्षण करने के बाद उन्होंने पथ निर्माण विभाग को सड़क निर्माण और चौड़ीकरण के लिए पत्र लिखा। इसके बाद विभागीय प्रक्रिया पूरी होने पर झारखंड कैबिनेट ने सड़क निर्माण की मंजूरी प्रदान की।
निर्माण पर वित्तीय स्वीकृति और समयसीमा
इस सड़क के निर्माण के लिए भू-अर्जन सहित कुल 61 करोड़ 57 लाख 55 हजार 800 रुपये की स्वीकृति दी गई है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद भू-अर्जन कार्य शुरू किया जायेगा। उम्मीद है कि अगले वर्ष से सड़क निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।
सड़क बन जाने से लाभ
इस सड़क के बन जाने से छोटे-बड़े सभी वाहन बरहरवा बाजार और हाई स्कूल मोड़ की भीड़ से होकर नहीं बल्कि रिसौड होते हुए सीधे पश्चिम बंगाल की ओर जा सकेंगे। साथ ही बरहरवा बाजार क्षेत्र में जाम की समस्या कम होगी। इसके अलावेवे व्यापारियों और आम लोगों के लिए यातायात सुगमता बढ़ेगी। यह सड़क निर्माण परियोजना साहेबगंज–पाकुड़ क्षेत्र में यातायात, व्यापार और ग्रामीण संपर्क व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।



