गोड्डा
सेवा का अधिकार सप्ताह शिविर में उपायुक्त अंजली यादव हुई शामिल
- सुयोग्य लाभुकों को दी गई योजनाओं की विस्तृत जानकारी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
– ऑन-द-स्पॉट प्रमाणपत्र का हुआ वितरण
गोड्डा। जिले में सेवा का अधिकार सप्ताह” के अंतर्गत आज विभिन्न पंचायतों और नगर क्षेत्र में सेवा शिविरों का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इसी क्रम में उपायुक्त अंजली यादव ने महागामा प्रखंड अंतर्गत कुशमहारा पंचायत भवन में आयोजित शिविर में पहुंची और कार्यक्रम के प्रगति की जानकारी संबंधित अधिकारियों से ली।
कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त ने उपस्थित लाभुकों को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन का मुख्य उद्देश्य है कि हम आपकी समस्याएं आपके द्वार पर ही सुनें और उनका त्वरित समाधान सुनिश्चित करें। इस अभियान के माध्यम से सभी योजनाओं का लाभ लोगों तक सरलता से पहुंचे यही हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि जिलेभर में इन शिविरों का व्यापक आयोजन किया जा रहा है तथा इसमें सभी विभागों के वरीय अधिकारी सक्रिय रूप से कार्यक्रम में भाग ले रहे है। उपायुक्त द्वारा लाभुकों को सरकार की प्रमुख जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तारपूर्वक बताया गया। उन्होंने कहा कि आवेदन करने वाले लाभुकों को शिविर में ही ऑन-द-स्पॉट सेवा दी जा रही है ताकि उन्हें कहीं और भटकना नहीं पड़े। उन्होंने संबंधित अधिकारियों लाभुकों को योजनाओं की सरल एवं स्पष्ट भाषा में जानकारी देने के निर्देश दिए। साथ ही साथ वृद्ध, दिव्यांग एवं जरूरतमंद लोगों को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए तथा शिविर में प्रत्येक सुयोग्य लाभुको के आवेदनों का त्वरित निपटारा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। सेवा का अधिकार सप्ताह के सफल संचालन हेतु जिला प्रशासन द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि अधिकतम लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुच सके। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीण विकास विभाग के प्रतिनिधि एवं जिला परिषद सदस्य के द्वारा ग्रामीणों को संबोधित किया गया। जिला भू – अर्जन पदाधिकारी रितेश जायसवाल के द्वारा कार्यक्रम के सफल संचालन को लेकर धन्यवाद ज्ञापन किया गया।
उपरोक्त कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त दीपक कुमार दूबे, अपर समाहर्ता प्रेमलता मुर्मू, अनुमंडल पदाधिकारी बैद्यनाथ उरांव, अनुमंडल पदाधिकारी महागामा आलोक वरण केसरी, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी रितेश जयसवाल, स्थानीय जनप्रतिनिधि, जिले से प्रतिनियुक्त किए गए विभिन्न पदाधिकारीगण, संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, विभिन्न विभागों के पदाधिकारी, विभिन्न पंचायतों के मुखिया, प्रमुख, अन्य जनप्रतिनिधि, स्थानीय ग्रामीण सहित अन्य उपस्थित थे।




