रामपुर शाहबाद
महाशिवरात्रि पर लाइफ लाइन हॉस्पिटल पर किया गया भंडारे का आयोजन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
रामपुर शाहाबाद। क्षेत्र के ग्राम ढकिया में शिव तेरस महाशिवरात्रि पर एक भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें राह गिरों को रोक कर वाहनों को रोक कर उन्हें प्रसाद ग्रहण करवाया इसमें आलू पूड़ी सूजी का हलवा और शीतल जल आदि सामग्री के साथ पूरे दिन भंडारा किया गया जिसमें डॉ, राहुल कुमार और डॉ, पंकज कुमार सहित आदि लोग सामिल रहे

