सिंगरौली

नियमों की अनदेखी के आरोपों में घिरा वंदना हॉस्पिटल

सीएमएचओ का नोटिस

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

सिंगरौली। जिले में निजी अस्पतालों की कार्यप्रणाली को लेकर एक बार फिर सवाल उठने लगे हैं। वैढ़न के गनियारी वार्ड क्रमांक 41 स्थित वंदना हॉस्पिटल की व्यवस्थाओं को लेकर स्थानीय नागरिकों और मरीजों के परिजनों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। शिकायतों के बाद मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) ने अस्पताल प्रबंधन को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। स्थानीय लोगों के अनुसार अस्पताल के पास स्थित तीन मंजिला भवन को किराए पर लेकर अस्पताल के रूप में संचालित किया जा रहा है। आरोप है कि भवन में फायर सेफ्टी जैसी अनिवार्य व्यवस्थाओं का अभाव है। वहीं साफ-सफाई को लेकर भी स्थिति संतोषजनक नहीं बताई जा रही है। सीमित स्थान में मरीजों को
भर्ती कर उपचार किए जाने से अव्यवस्था की स्थिति बनती है और संक्रमण का खतरा भी बना रहता है। मरीजों के परिजनों ने उपचार के दौरान दवाइयों के खर्च को लेकर भी चिंता जताई है। उनका कहना है कि कई बार महंगी दवाइयां लिखी जाती हैं, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों पर अतिरिक्त बोझ पड़ता है। हालाकि इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है, लेकिन शिकायतों के चलते
अस्पताल की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
सड़क पर पार्किंग, हादसे की आशंका अस्पताल परिसर में पार्किंग की समुचित व्यवस्था नहीं होने की बात भी सामने आई है। आरोप है कि वाहनों को सड़क किनारे और ट्रांसफार्मर के आसपास खड़ा किया जाता है, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि भीड़भाड़ की स्थिति में यह समस्या और गंभीर हो
सकती है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि निजी अस्पतालों के संचालन में निर्धारित नियमों और मानकों का पालन सुनिश्चित किया जाना आवश्यक है। यदि स्वास्थ्य संस्थान सीमित संसाधनों में संचालित हो रहे हैं, तो इससे मरीजों की सुरक्षा और उपचार की गुणवत्ता प्रभावित हो सकती है। ऐसे मामलों में संबंधित विभागों द्वारा नियमित निरीक्षण और निगरानी जरूरी मानी जा रही है।
सीएमएचओ ने जारी किया नोटिस- इस संबंध में सीएमएचओ पुष्पराज सिंह ने बताया कि मामले को संज्ञान में लेते हुए अस्पताल प्रबंधन को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। उन्होंने कहा कि अस्पताल की ओर से जवाब मिलने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button