बरेली

मण्डलायुक्त की अध्यक्षता में मण्डलीय समीक्षा बैठक हुई सम्पन्न

विकास कार्यों सहित निर्माण कार्यों की विस्तार से हुई समीक्षा

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली । मण्डलायुक्त भूपेन्द्र एस0 चौधरी की अध्यक्षता में मण्डलीय समीक्षा बैठक विकास भवन स्थित सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में मुख्यमंत्री डैशबोर्ड की समीक्षा में पाया कि माह अक्टूबर 2025 में मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर प्रदेश में जनपद बरेली की 03वें, बदायूं की 14वें, शाहजहांपुर की 22वें तथा पीलीभीत की 26वीं रैंक प्राप्त हुई थी। मण्डलायुक्त ने सभी अधिकारियों को रैंकिंग बनाए रखने के निर्देश दिए।
कृषि विभाग से सम्बंधित फार्मर रजिस्ट्री/पराली प्रबंधन की समीक्षा की गयी, सम्बंधित अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि उर्वरक की कोई समस्या नहीं है।
बैठक में धान खरीद के सम्बन्ध में भी विस्तार से समीक्षा की गयी और पाया कि मण्डल में धान खरीद लक्ष्य के सापेक्ष 40.11 प्रतिशत की धान क्रय किया। मण्डलायुक्त ने धान खरीद सेंटरों पर बोरों की उपलब्धता आदि के बारे में जानकारी ली और मौसम के दृष्टिगत केन्द्र प्रभारियों को आवश्यक सुरक्षा उपाय अपनाने हेतु निर्देशित करने के निर्देश दिये।
बैठक में चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण की समीक्षा की गयी और एम्बुलेंस की पिक एण्ड ड्राप के बारे में भी जानकारी ली गयी। टी0वी0 मुक्त भारत अभियान के अन्तर्गत टी0वी0 मुक्त ग्राम पंचायतों, निक्षय मित्र, पोषण पोटली वितरण आदि के बारे में समीक्षा की गयी। इसके अतिरिक्त संस्थागत प्रसव, फैमिली प्लानिंग, नियमित टीकाकरण की भी समीक्षा की गयी और पाया गया कि मण्डल में नियमित टीकाकरण 97.82 प्रतिशत हुआ है। बैठक में आकांक्षात्मक विकास खण्डों में स्वास्थ्य पैरामीटर की भी समीक्षा की गयी।
बैठक में मुख्यमंत्री कम्पोजिट स्कूल की समीक्षा के दौरान जानकारी दी गयी कि मुख्यमंत्री कम्पोजिट स्कूल के स्थापना हेतु बरेली में विकास खण्ड भोजीपुरा के ग्राम भैरपुरा, विकास खण्ड आलमपुर जाफराबाद के ग्राम राजपुर का चयन किया गया लेकिन अभी तक धनराशि प्राप्त नहीं हुई है। बदायूं में विकास खण्ड उझानी के ग्राम बरसुआ में 35 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो गया है तथा अन्य में भूमि ढॅूढ़ी जा रही है। पीलीभीत में मरौरी व बिलसण्डा में यूपीसीडको को धनराशि दी गयी लेकिन उनके द्वारा कार्यवाही आरम्भ नहीं की गयी है। शाहजहांपुर में विकासखंड निगोही के ग्राम कजरीनुरपुर में 15 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो गया है तथा अन्य में प्रस्ताव गए हुए हैं। जिस पर मण्डलायुक्त ने निर्देश दिए कि सम्बंधित विभाग कार्यदायी संस्थाओं से बात करके कार्य में गति लाएं।
बैठक में जिलाधिकारी बरेली अविनाश सिंह, जिलाधिकारी बदायूं अवनीश राय, जिलाधिकारी शाहजहांपुर धर्मेन्द्र प्रताप सिंह, जिलाधिकारी पीलीभीत ज्ञानेन्द्र सिंह, मुख्य विकास अधिकारी शाहजहांपुर सहित मण्डल स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button