गोड्डा
सांड के प्रहार से सुप्रदी चौधरी का जीवन लीला समाप्त

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बसंतराय। बसंतराय ईदगाह के सामने सांड़ के प्रहार से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि साहेबगंज जिला के उद्भा निवासी सुपुर्द चौधरी पापी पेट को पालने के लिए बसंतराय ईदगाह के समीप मछली पालन करता था। इसी दौरान सांड हमला कर दिया। सांड़ द्वारा उठाकर उनको जमीन पर पटक दिया। जिससे सर फट गया और उनका जीवन लीला समाप्त हो गया। बसंतराय क्षेत्र वासियों ने काफी नाराजगी जताते हुए बताया कि इस सांड से करीबन महीने से ग्रामीण परेशान है। अब तक इस सांड ने दर्जनों लोगों को घायल किया है। पिछले दिन खबर भी प्रकाशित हुआ था। अगर प्रशासन के द्वारा इस पर कार्रवाई होता तो आज एक व्यक्ति का जीवन बच जाता।
स्थानीय लोग और पड़ोसी इस घटना से शोक में है। इधर, नगर परिषद क्षेत्र में मवेशियों के चौक चौराहा में भ्रमण को लेकर पशुपालकों को अलर्ट किया गया है। ठीक इसी तरह से बसंतराय क्षेत्र में भी पशुओं के चौक चौराहा पर विचरण किए जाने को लेकर प्रखंड प्रशासन की ओर से पशुपालकों को अलर्ट करते हुए आगे कार्रवाई की प्रक्रिया किए जाने को लेकर बुद्धिजीवियों ने मांग की है।



