खैरथल
सरकार की उपलब्धियां जन-जन तक पहुंचाएं कार्यकर्ता: महासिंह चौधरी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
खैरथल: भारतीय जनता पार्टी जिला अलवर उत्तर की संगठनात्मक बैठक जिला कार्यालय खैरथल पर आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष महासिंह चौधरी ने की। बैठक में जिलाध्यक्ष चौधरी ने कार्यकर्ताओं से आव्हान किया राजस्थान सरकार के सफलतम दो वर्ष पूर्ण होने पर सरकार की उपलब्धियों को आम जन तक एवं मंडल स्तर पर सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुँचाने का प्रयास करे। साथ ही योजनाओं का फायदा आम जन को मिले इसके लिए जिले के हर गाँव व शहर में संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मिलकर काम करे आम जन की समस्याओं का निराकरण करायें जिला संगठन प्रभारी अशोक सैनी एवं सह प्रभारी गौरव यादव ने संगठन पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का परिचय ओर संगठन को मज़बूत बनाने के लिए कार्यकर्ताओं से चर्चा की। एवं उन्होंने जिले में विभिन्न कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। मंच संचालन जिला महामंत्री पवन यादव ने किया इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष उम्मेद भाया,जिला प्रमुख बलबीर छिल्लर,रामकिशन मेघवाल,रोहितास प्रधान, जिला महामंत्री रमेश रावत,अनूप यादव,सीताराम चेयरमैन,बस्तीराम प्रधान,जे पी प्रधान,अंकुर दायमा एवं पार्टी के सभी जिला पदाधिकारी,मंडल अध्यक्ष ,मंडल महामंत्री,मंडल प्रभारी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

