कानपुर
श्री बालाजी बैट्रीज ने हैवेल्स सोलर की डीलर्स मीट व प्रेस वार्ता आयोजित की गई
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कानपुर : हैवेल्स सोलर द्वारा अपने डिस्ट्रीब्यूटर श्री बालाजी बैट्रीज के सहयोग से होटल रीजेन्टा में डीलर्स मीट के साथ प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। वार्ता में हैवेल्स सोलर के बिजनेस हेड विनय शेट्टी, डिप्टी जनरल मैनेजर उमेश श्रीवास्तव एवं असिस्टेंट जनरल मैनेजर अमित कुमार ने कंपनी के सोलर उत्पादों, तकनीकी खूबियों, लंबी वारंटी तथा पीएम सूर्यघर योजना के तहत मिलने वाली सब्सिडी की जानकारी दी। इस अवसर पर ब्रांच प्रोडक्ट हेड वेद प्रकाश,श्री बालाजी बैट्रीज के डायरेक्टर रमन अरोड़ा व श्रुति अरोड़ा तथा मैनेजर सेल्स मुकेश श्रीवास्तव भी मौजूद रहे।



