
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
ललितपुर। शहर के मोहल्ला आजादपुरा स्टेट बैंक के पीछे रहने वाले राकेश कुमार नामदेव को शिवसेना ने ललितपुर जिला का अध्यक्ष नियुक्त किया है। इस महत्वपूर्ण पद के मिलने से राकेश नामदेव के समर्थकों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। वहीं दूसरी ओर शुभचिन्तकों ने मिष्ठान वितरण कर इस उपलब्धि पर हर्ष जाहिर किया है। फोन पर हुयी वार्ता में शिव सेना के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष राकेश नामदेव ने बताया कि हिन्दू हृदय सम्राट शिवसेना प्रमुख बालासाहेब ठाकरे और धर्मवीर आनन्द दीघे साहब के आशीर्वाद और महाराष्ट्र राज्य के उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के मार्गदर्शन में शिवसेना के राष्ट्रीय सचिव कैप्टन अभिजीत अड़सूळ के आदेश पर प्रदेश उपाध्यक्ष/बुन्देलखण्ड प्रभारी स्नेहल करमरकर के नेतृत्व में उन्हें यह जिम्मेवारी नियुक्ति पत्र के रूप में प्रदेश अध्यक्ष अभय द्विवेदी ने लखनऊ में सौंपी है। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष राकेश नामदेव ने कहा कि संगठन ने जिस उम्मीद और भरोसे के चलते उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा है, वह उस पर कर्तव्य निष्ठा के साथ खरे उतरने का भरशक प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य युद्ध स्तर पर किया जायेगा। इसके अलावा उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में शिव सेना को और अधिक मजबूती प्रदान की जायेगी। उन्होंने संगठन के विस्तार पर भी गंभीरता से कार्य करने का आह्वान किया।