गोड्डा
ए डिवीजन क्रिकेट में हुआ सेमीफाइनल मुकाबला

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गोड्डा। जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित ए डिवीजन क्रिकेट लीग के सेमीफाइनल में 11 स्टार क्रिकेट क्लब बनाम स्पार्टन 11 क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए स्पार्टन 11 क्रिकेट क्लब की टीम ने 25 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 135 रन बनाया। जिसमें अभिनव कुमार गुप्ता ने सर्वाधिक 47 रन एवं मनीष मैक्सवेल ने 34 रनों की पारी खेली। वहीं, मोनू कुमार ने 3 विकेट एवं कुमार ऋषिकांत एवं महेन्द्र ने 1-1 विकेट लिए जवाब में उतरी 11 स्टार क्रिकेट क्लब की टीम ने 23.2 ओवर में 98 रन पर आल आउट हो गई। जिसमे कुमार ऋषिकांत ने सर्वाधिक 18 रन एवं शिवांश आनंद, शिवम प्रजापति, दिव्यांक सरोज एवं केशव महतो ने 14-14 रन बनाए। वहीं, मनीष मैक्सवेल, निक्सन कुमार ने 3-3 विकेट एवं हर्षित कुमार ने 2 विकेट लिए। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार जिला क्रिकेट संघ के पुर्व खिलाड़ी जसवंत हजारी के द्वारा मनीष मैक्सवेल को दिया गया। मैच के अंपायर दिव्यप्रकाश एवं प्रभुनाथ साह स्कोरर अनंत टेकरीवाल थे। दौरान कोषाध्यक्ष सनोज कुमार, मुकेश मंडल आदि उपस्थित थे।




