बेतुल
बैतूल सारनी नगर में अवैध रेत कारोबार से राजस्व को पहुंच रहा भारी नुकसान

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
सारनी : नगर पालिका सारनी,पाथाखेड़ा,शोभापुर क्षेत्र में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन का कारोबार दिन-प्रतिदिन परवान चढ़ता जा रहा है। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) के कड़े निर्देशों और प्रतिबंधों के बावजूद दबंग तत्वों द्वारा नदी-नालों से रेत की अवैध निकासी व आपूर्ति खुलेआम जारी है। इस लापरवाही का खामियाजा सीधे तौर पर शासन को उठाना पड़ रहा है और राजस्व को भारी नुकसान हो रहा है जानकारी के अनुसार, खनिज विभाग में अधिकारियों की कमी और प्रभावी कार्यवाही न होने से रेत माफियाओं के हौसले बुलंद हैं। ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के माध्यम से बिना रोक-टोक रेत का अवैध परिवहन किया जा रहा है। स्थानीय स्तर पर प्रशासन और कुछ नेताओं की कथित शह मिलने से इस अवैध कारोबार पर अंकुश लगाना लगभग नामुमकिन हो गया है क्षेत्रवासियों का कहना है कि इस अवैध कारोबार से न केवल शासन को राजस्व की हानि हो रही है बल्कि आम उपभोक्ताओं को भी रेत महंगे दामों पर खरीदनी पड़ रही है। परिणामस्वरूप स्थानीय स्तर पर निर्माण कार्य प्रभावित हो रहे हैं। जनता ने जिला कलेक्टर बैतूल से तत्काल हस्तक्षेप की मांग करते हुए कहा कि अवैध रेत कारोबार में संलिप्त ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर कठोर कार्यवाही की जाए। प्रशासन को सख्त कदम उठाकर यह संदेश देना चाहिए कि नियम-कानून से ऊपर कोई नहीं है, तभी सारनी, पाथाखेड़ा और शोभापुर क्षेत्र में व्याप्त रेत माफियाओं की दबंगई पर अंकुश लगाया जा सकेगा।
इस संबंध में खनिज विभाग अधिकारी बैतूल मनीष
–इनका कहना है –
“आपके द्वारा अवैध रेत खनन होने की जानकारी मिली है। जल्द ही अधिकारियों को भेजकर उचित कार्रवाई की जाएगी।
खनिज अधिकारी पालीवाल



