मंत्री संजय यादव की माताजी के श्राद्ध कर्म में शामिल हुए सुरेश कुमार अग्रवाल, दी श्रद्धांजलि
Suresh Kumar Agrawal attended the Shraddha ceremony of Minister Sanjay Yadav's mother and paid tribute.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़ के प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता एवं कद्दावर नेता सुरेश कुमार अग्रवाल शनिवार को बिहार के बांका जिला अंतर्गत बड़ी ढाका पहुँचे, जहाँ उन्होंने झारखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री संजय यादव से मुलाकात की। अवसर था मंत्री संजय यादव की पूजनीय माता स्व. प्राणवती देवी के निधन के उपरांत आयोजित श्राद्ध कर्म का। इस दौरान सुरेश कुमार अग्रवाल ने शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की तथा मंत्री संजय यादव को इस कठिन समय में ढांढस बंधाया। शोक की लहर, श्रद्धांजलि अर्पित उल्लेखनीय है कि संजय यादव वर्तमान में झारखंड सरकार में उद्योग, श्रम, कौशल विकास सहित अन्य महत्वपूर्ण विभागों के मंत्री हैं तथा गोड्डा विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं। उनकी माताजी के निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है। पाकुड़ से विशेष रूप से बांका पहुँचे सुरेश कुमार अग्रवाल ने कहा कि “माताजी का निधन न केवल परिवार बल्कि हम सभी के लिए अपूरणीय क्षति है। वे एक स्नेहमयी और धर्मपरायण महिला थीं। इस दुःख की घड़ी में हम संजय यादव जी और उनके परिवार के साथ पूरी मजबूती से खड़े हैं।” श्रद्धांजलि सभा में क्षेत्र के अनेक गणमान्य व्यक्ति, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे और दिवंगत आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना की।



