पाकुड़

हनुमान जी का आरती कर भक्तों ने मांगी मंगलकामना की मुरादे

By performing aarti of Hanumanji, the devotees prayed for their well-being

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। सत्य सनातन संस्था ने शनिवार की शाम को शहर के बगानपाड़ा स्थित हनुमान मंदिर में विशेष आरती का आयोजन किया। आरती कार्यक्रम पुरोहित ब्रज भूषण मिश्रा ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ किया एवं श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया। आरती उपरांत उपस्थित भक्तों के बीच लड्डू और खीर का प्रसाद वितरित किया गया। संस्था के अध्यक्ष रंजीत कुमार चौबे ने कहा कि प्रत्येक शनिवार शहरी क्षेत्र के अलग–अलग मंदिरों में विशेष आरती आयोजित किया जाएगा। इसी कार्यक्रम के तहत दूसरा शनिवार को बगानपाड़ा स्थित हनुमान मंदिर में आरती कार्यक्रम आयोजित किया गया। आगामी शनिवार को अन्नपूर्णा कॉलोनी स्थित हनुमान मंदिर में विशेष आरती होगी। इसी प्रकार संस्था नगर के विभिन्न मंदिरों में विशेष आरती का आयोजन कर अधिकाधिक सनातन धर्मावलंबियों को जोड़ने और उन्हें भगवान की सेवा के लिए प्रेरित करेगी।अध्यक्ष ने कहा कि “मशीन से बजने वाले यंत्रों पर निर्भर रहने के बजाय स्वयं भगवान की भक्ति में समय देना ही वास्तविक सेवा है।” उन्होंने आगे कहा कि आजकल व्यस्तता के कारण लोग मंदिरों में कम संख्या में पहुंचते हैं, आरती के समय वाद्ययंत्र बजाने के लिए भी श्रद्धालु उपस्थित नहीं हो पाते। इस कमी को दूर करने और समाज को जागृत करने के उद्देश्य से संस्था यह कार्यक्रम कर रही है। सनातन धर्म का प्रचार व उसकी रक्षा करना की संस्था का मुख्य उद्देश्य है। कार्यक्रम में संस्था के सचिव चंदन प्रकाश, सयुक्त सचिव अजय भगत, जिला अध्यक्ष हर्ष भगत, सक्रिय सदस्य संतोष टिब्रीवाल, रवि भगत, सत्यम कृष्णा, अक्षय चौरसिया, मुन्ना शर्मा, शुभम गुप्ता, आगंतु अतिथि विजय भंडारी सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button